Draupadi Murmu Biography in Hindi 2024 | द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Age, Caste, Husband)

Rate this post

दोस्तों स्वागत है आपका एक और नए आर्टिकल में आजकल आप देख रहे होंगे कि द्रोपदी मुर्मू की बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है, तो क्या आपको पता है कि द्रौपदी मुर्मू कौन है और इनकी इतनी ज्यादा बातें क्यों हो रही है, अगर आप को उनके बारे में कुछ नहीं पता तो आज के इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे कि आखिर द्रौपदी मुर्मू कौन है, द्रोपदी मुर्मू की जीवनी, या फिर हम कह सकते हैं Draupadi Murmu Biography in Hindi. एक-एक करके हम द्रौपदी मुर्मू के बारे में सब चीज जानेंगे तो चलिए शुरू करते हैं।

द्रोपदी मुर्मू कौन है – Draupadi Murmu Biography

Draupadi Murmu Biography in Hindi
द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय
Draupadi Murmu Biography in Hindi 2022 | द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

द्रोपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाली महिला है उनका जन्म 20 जून 1958 में उड़ीसा के मयूरभंज इलाके में हुआ था, हाल ही में द्रोपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी और एनडीए समर्थन द्वारा भारत के अगले राष्ट्रपति के पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया है, यही कारण है कि द्रौपदी मुरमू आजकल इतने चर्चे में है और सभी को इनके बारे में जानने की जिज्ञासा है। तो इस आर्टिकल में आपको द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

जैसा कि आपको पता है भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, इसी कारण से भारतीय जनता पार्टी ने भारत के अगले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए द्रोपदी मुर्मू का नाम दीया है।

इसे जरूर पढ़े – मोनालिसा कौन थी, क्या मोनालिसा एलियन थी ?

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Age, Caste, Husband)

पूरा नाम –द्रोपदी मुर्मू
पिताजी का नाम –बीरांची नारायण टुडू
पेशा –राजनीतिज्ञ
पार्टी –भारतीय जनता पार्टी (BJP)
पति –श्याम चरण मुर्मू
डेट ऑफ बर्थ –20 जून 1958
आयु –64 वर्ष
जन्म-स्थान –मयूरभंज, उड़ीसा
वजन –74 किलो
लंबाई –5 फीट 4 इंच
जाति –अनुसूचित जनजाति
धर्म –हिंदू
बेटी –इतिश्री मुर्मू
संपत्ति –10 लाख
भारतीय जनता पार्टी से कब जुड़े –1997
Draupadi Murmu Biography – द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

द्रोपदी मुर्मू की शिक्षा – Draupadi Murmu Biography in Hindi

ऐसा है कि हमने आपको बताया द्रोपदी मुर्मू एक आदिवासी परिवार से संबंध रखती थी और इनका जन्म में एक पिछड़े इलाके में हुआ था लेकिन इसके बावजूद भी इन्होंने अपने शुरुआती शिक्षा मयूरभंज इलाके के एक विद्यालय में पूरी की। फिर वह अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए भुवनेश्वर शहर चली गई जहां पर उन्होंने रामा देवी नामक एक महिला कॉलेज में एडमिशन लिया, और वही से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की ।

जब द्रोपदी मुर्मू ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली तो उन्हें उसके बाद ही उड़ीसा गवर्नमेंट में बिजली डिपार्टमेंट के क्षेत्र में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर नौकरी मिली । इन्होंने इस नौकरी को साल 1979 से लेकर साल 1983 तक की । इसके बाद द्रोपदी मुर्मू ने 1994 में रायरंगपुर में स्थापित अरविंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में टीचर तौर पर काम करना शुरू किया, इस काम को इन्होंने साल 1997 तक किया ।

द्रौपदी मुर्मू का परिवार – Draupadi Murmu Biography in Hindi

द्रोपदी मुर्मू के पिता का नाम वीरांची नारायण टुडू है, एक समय पर इनके दादा और पिता दोनों ही उनके गांव के प्रधान रहे हैं । द्रौपदी मुरमू संताल आदिवासी फैमिली से संबंध रखती है, इनका विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ, और इनके दो बेटे और एक बेटी भी हुई । लेकिन दुर्भाग्य से उनके दोनों बेटों और उनके पति तीनों की अलग-अलग समय पर अकाल मृत्यु हो गई । उनकी बेटी का विवाह हो चुका है और वह भुवनेश्वर में रहती है। द्रौपदी मुर्मू ने पहले एक अध्यापिका के रूप में अपना व्यवसायिक जीवन शुरू किया और उसके बाद धीरे-धीरे वह राजनीति में आ गई।

द्रोपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय
द्रोपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन

द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत प्रसाद के चुनाव में जीत दर्ज करके अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की ।

द्रोपदी मुर्मू ने भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा उपाध्यक्ष के रूप में काम संभाला और, साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रही है ।

द्रौपदी मुर्मू भाजपा की टिकट पर दो बार उड़ीसा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में विधायक बनी ।

द्रोपदी मुर्मू ने साल 2002 से लेकर 2004 तक उड़ीसा के गवर्नमेंट के राज्यमंत्री के तौर पर पशुपालन और मत्स्य पालन दोनों डिपार्टमेंट को संभाला है ।

मई 2015 में सैयद अहमद की जगह पर द्रौपदी मुर्मू को झारखंड की 9वी राज्यपाल बनाया गया, और वीरेंद्र सिंह जोकि उस समय झारखंड उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश थे उन्होंने द्रोपदी मुर्मू मुर्मू को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई ।

द्रोपदी मुर्मू के पास झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का किताब है साथ ही वह किसी भी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी भी है ।

इसे जरूर पढ़े – चैस कैसे खेलते है, 4 चाल में दो मात

द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति के पद का उम्मीदवार घोषित होना

अभी तक बहुत से ऐसे लोग थे जिनको द्रोपदी मुर्मू के बारे में नहीं पता था लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी ने द्रौपदी मुरमू को राष्ट्रपति के पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है, तब से लोगों के बीच में इन को लेकर जिज्ञासा बढ़ गई है । और अब सभी इनके बारे में जानना चाहते हैं की द्रोपदी मुर्मू कौन है, द्रोपदी मुर्मू की जीवनी क्या है, Draupadi Murmu Biography in Hindi.

क्या आपको पता है? यदि द्रोपदी मुर्मू भारत के राष्ट्रपति पद को हासिल करने में कामयाब हो जाती है, तो यह पहली आदिवासी महिला होगी जो भारत का राष्ट्रपति बनेगी, और इसके साथ ही यह दूसरी ऐसी महिला होगी जो भारत के राष्ट्रपति के इस पद को संभालेगी । जैसा कि आपको पता होगा इससे पहले भारत के राष्ट्रपति के पद पर प्रतिभा पाटिल बैठ चुकी है ।

द्रौपदी मुर्मू के बहुत दुखद पल

द्रौपदी मुर्मू ने श्याम चरण मुर्मू के साथ विवाह किया था । इन्होंने संतान के रूप में 3 बच्चों को जन्म दिया, जिसमें से दो बेटे और एक बेटी थी । हालांकि इनका पारिवारिक जीवन बिल्कुल सुखमय नहीं था, क्योंकि द्रौपदी मुर्मू ने अपने पति और दोनों बेटों को अलग-अलग समय पर खो दिया । इनकी बेटी का नाम इतिश्री है और इनका विवाह हो चुका है और यह अभी भुवनेश्वर में रहती है।

द्रौपदी मुरमू को मिले पुरस्कार

द्रौपदी मुरमू को सर्वश्रेष्ठ विधायक होने के लिए साल 2007 में नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया, यह पुरस्कार उड़ीसा विधानसभा के द्वारा दिया गया था ।

इन्हे भी पढ़े :-

Vibes का असली मतलब क्या होता है ?

सिर्फ मोबाइल से ऑनलाइन पैसा कैसे कमाए?

निष्कर्ष – Conclusion

तो आज के इस आर्टिकल में हमने आपको द्रौपदी मुरमू का जीवन परिचय (Age, Husband, Cast), Draupadi Murmu Biography in Hindi, सभी चीजों को बताने की कोशिश की, और उम्मीद करता हूं जिस चीज के लिए आप इस आर्टिकल में आए थे आपको वह चीज जरूर प्राप्त हुई हो और आपका थोड़ा सा ज्ञान बढ़ाओ । अगर आपको इस ब्लॉग से किसी भी तरीके की कोई परेशानी है या आपको कोई चीज समझ नहीं आ रही, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर पूछें हम उस कमेंट जवाब जरूर देंगे। और जानने के लिए ये पढ़ेधन्यवाद

THANK YOU FOR GIVING YOUR PRECIOUS TIME 🙂

Frequently Asked Questions

1. द्रोपदी मुर्मू कौन है?

द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाली महिला है, जिनको हाल ही में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने भारत के अगले राष्ट्रपति के पद के उम्मीदवार के रूप में चुना है ।

2. भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन है?

भारत की पहली महिला राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू है ।

3. द्रोपदी मुर्मू किस समुदाय से संबंध रखती है?

द्रौपदी मुरमू आदिवासी समुदाय से संबंध रखती है ।

4. द्रोपदी मुर्मू के पिता का नाम क्या है?

द्रोपदी मुर्मू के पिता का नाम श्याम चरण मुर्मू है।

5. द्रौपदी मुर्मू का जन्म कब और कहां हुआ?

द्रोपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 में उड़ीसा के मयूरभंज नामक इलाके में हुआ।

1 thought on “Draupadi Murmu Biography in Hindi 2024 | द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Age, Caste, Husband)”

  1. बहुत ही अच्छा जीवन परिचय का वर्णन किया गया ।. द्रोपती मुर्मू भारत के लिए गर्व की बात है । आपका बहुत बहुत धन्यवाद इतनी रिसर्च करने के लिए।

    Reply

Leave a Comment