होली क्यों मनाया जाता है – होली के बारे में पूरी जानकारी | Why Holi is Celebrated in Hindi (2022)

Rate this post

होली भारतवर्ष का एक बहुत ही लोकप्रिय और प्रसिद्ध त्योहार है। इस दिन लोग आपस में मिलकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं, एक दूसरे के गले लगते हैं, और अपने सारे पुराने गिले शिकवे भुला कर एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं। होली भारत के विभिन्न देशों में मनाया जाता है, भिन्न-भिन्न जाति के लोग इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। होली को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है, तो चलिए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं होली के बारे में कुछ प्रमुख बातें और कुछ ऐसी अनसुने बातें जो आपने कहीं नहीं सुनी होगी चलिए शुरू करते हैं हमारे होली के त्यौहार को।

होली क्यों मनाया जाता है – Why Holi is Celebrated

होली क्यों मनाया जाता है
होली क्यों मनाया जाता है – Why Holi is Celebrated in Hindi

जैसा कि हमने आपको बताया है कि होली का त्योहार भारतवर्ष का बहुत ही प्रसिद्ध त्योहार है इसको दो मान्यताओं के अनुसार मनाया जाता है पहली पुराणिक मान्यता और दूसरी सामाजिक मान्यता तो चलिए जान लेते लेते हैं थोड़ी थोड़ी बातें इन दोनों मान्यताओ के बारे में।तो चाहिए लेलिआ जाये होली के बारे में जानकारी।

होली त्यौहार क्यों मनाया जाता है – पौराणिक मान्यता

पौराणिक मान्यताओं के हिसाब से कहा जाता है कि इस दिन नरसिंह रूप में भगवान प्रकट हुए थे, और हिरण कश्यप नामक असुर का वध किया था और अपने भक्त प्रहलाद को दर्शन दिए थे। इसी दिन हिंदू मांस के अनुसार होली के दिन से नए संवत की शुरुआत होती है। और कहा जाता है कि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा के दिन पहली बार धरती पर मनु का जन्म हुआ था यानी प्रथम मानव का जन्म हुआ था। और इसी दिन कामदेव का पूर्ण जन्म भी हुआ था। पौराणिक मान्यताओं के हिसाब से इन सभी खुशियों को व्यक्त करने के लिए होली का त्यौहार मनाया जाता है।

होली त्यौहार क्यों मनाया जाता है – सामाजिक मान्यता

सामाजिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि होली बसंत का त्यौहार है, और होली के आते ही सर्दी खत्म हो जाती है। भारत के कुछ विभिन्न हिस्सों में इस त्यौहार का संबंध बसंत की फसल पकने से भी किया जाता है, किसान अच्छी फसल होने की खुशी में होली मनाते हैं। होली के त्यौहार के दिन लोग अपने सभी पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं, और एक दूसरे को रंग लगाते हैं. और साथ ही एक दूसरे के गले भी मिलते हैं कहा जाता है कि रंग लगने के बाद लोग शिव के गन के समान लगने लगते हैं जिसे देखकर भोले शंकर भी बहुत प्रसन्न होते हैं। होली को बसंत महोत्सव और काम महोत्सव के नाम से भी कहते हैं।

इससे भी पढ़े – मकर संक्राति क्यों मनाया जाता है – क्या है खाश इसमें

होली का त्यौहार कब मनाया जाता है – When Holi Festival is Celebrated

होली का त्यौहार फाल्गुन के महीने में मनाया जाता है, और अक्सर देखा जाए तो अक्सर होली का त्यौहार 2 दिन मनाया जाता है। सबसे पहले होलिका दहन की जाती है जिसको छोटी होली भी कहते है, और फिर उसके अगले दिन लोग रंगों की होली खेलते हैं। इस साल सन 2022 में होली 18 मार्च को मनाई जाएगी और होलिका दहन यानी छोटी होली 17 मार्च को मनाया जाएगा।

होली का त्यौहार इतना ख़ास क्यों ? – होली के बारे में जानकारी

जैसे कि आप लोग जानते हैं होली भारतवर्ष का बहुत ही प्रमुख त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे से अपने सभी गिले-शिकवे लड़ाई, झगड़े बुलाकर मिलते हैं, एक दूसरे को बधाई देते हैं और एक दूसरे के गले लगते हैं।इस दिन लोगों के घर में मिठाइयां बनाई जाती है लोग अपने घर में गुजिया जैसी खास पकवान बनाते हैं, लोग पकोड़े बनाते हैं और साथ मिलकर खाते हैं। बच्चों में भी होली का बड़ा जोश रहता है बच्चे एक-दूसरे पर पिचकारी से रंग डालते हैं, और एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाते हैं, बधाई देते हैं और मिलजुलकर होली का त्योहार मानते हैं। यहां तक कि महिलाएं भी होली के त्यौहार में बढ़-चढ़कर भाग लेती है।

इससे भी पढ़े – जानिये 26 जनवरी में क्या था इस बार खास

होली के दिन किन बातो को ध्यान रखना चाहिए ?

जैसे की होली का त्योहार खुशियों का त्योहार है लोग इस दिन एक दूसरे से मिलकर अपनी खुशियां बांटते हैं, तो इस बीच आपको कुछ बातों ध्यान भी रखना चाहिए जो कि बहुत जरूरी है।

  • सबसे पहले तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि होली रंगों का त्योहार है इसका मतलब यह नहीं आप लोगों को किसी भी तरीके का रंग लगाना है। आपको हमेशा नेचुरल कलर्स का इस्तेमाल करना चाहिए, आपको पक्के रंगों का विरोध करना है क्योंकि पक्के रंग त्वचा के लिए बहुत हानिकारक होते हैं और यह आपको वह जिसको आप रंग लगाओगे दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • होली खेलते वक्त आप हमेशा पूरे ढके हुए कपड़े पहने और अपने सर पर टोपी भी पहन सकते हो, इससे अगर कोई वयक्ति आपके ऊपर पक्का रंग लगाने की कोशिश भी करता है तो आपका सरीर व बाल दोनों बच जाएंगे।
  • होली खेलने से पहले आपको अपने शरीर पर किसी भी प्रकार का तेल जरूर लगा लेना चाहिए, इससे आपको बाद में नहाते वक्त कलर को छुड़ाने में आसानी होगी।
  • अगर किसी को कलर से एलर्जी है तो वह होली ना ही खेले तो बेहतर है, या फिर होली खेलनी ही है तो आप थोड़ा सा गुलाल का टीका लगवा ले इतना काफी है।
  • अस्थमा पीड़ित व्यक्ति होली खेलते वक्त मास्क का उपयोग जरूर करें।

होली के रंगो को अपने सरीर से कैसे मिटाये – होली के रंगो से कैसे बचे

होली खेलने के सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना है कि, आप पहले ही अपने शरीर में भरपूर तेल लगा ले ताकि बाद में आपको रंग छुड़ाते वक्त कोई भी परेशानी नहीं आएगी और आपका रंग आसानी से उतर जाएगा।बालों के लिए आप अपने बालों में भी तेल का उपयोग कर सकते हैं, या फिर आप टोपी को भी पहन सकते हैं जिससे आपके बाल बचे रहेंगे। और फुल बाजू वाले कपडे ही पहले और कोशिश करे की होली खेलने से पहले आपका सरीर अच्छी तरह से ढाका हुआ हो।

आप को जितना हो सके केमिकल वाले कलर से बचना है क्योंकि यह कलर आपकी त्वचा को खराब कर सकते हैं। अगर फिर भी किसी ने आपकी त्वचा पर केमिकल वाला कलर लगा दिया हो, तो उसको छुड़ाने के लिए दूसरा कोई उपाय नहीं है। यह धीरे-धीरे अपने आप उतरता जाएगा आपको केवल रोज स्नान करना है, और साबुन का रोज प्रयोग करना है तीन-चार दिन में आपका कलर पूरी तरह से उतर जाएगा।

होली शायरी 2022 – Holi shayari in Hindi 2022

होली के त्यौहार में आजकल यह भी प्रचलन बन गया है, कि लोग अपने दोस्तों, परिवार को होली की शुभकामनाएं देने के लिए अच्छी-अच्छी शायरी भेजते हैं। इसलिए में आपको इस आर्टिकल के साथ ही ये सुभिदा दे रहा हु ताकि आपको कही और जाने की जरूरत न पड़े। तो अगर आप भी अपने परिवार के लोगों, दोस्तों में होली की बेस्ट शायरी भेजना चाहते हैं तो मैं आपको नीचे कुछ लिंक दे दूंगा आप वहां पर जाकर नई नई शायरियां देख सकते हो और पढ़ सकते हो और जो आपको पसंद आये आप उनको डायरेक्ट व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, s.m.s. के जरिए भेज सकते हो और मेरे तरफ से भी आपको होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

  1. Holi Best Shayari 2022
  2. Holi Best SHayari in Hindi 2022

List of Holi Song in Hindi – होली के गाने

होली के दिन लोग होली के गाने खोजते हैं और उसे बजाकर नाचते गाते खाते पीते हैं और खुशियां मनाते हैं। इसलिए मैं आपके लिए इसका भी हल निकाल कर लाया हूं और आपको मैं होली के सभी गाने एक जगह कर दिए हैं आप चाहे तो इस पेज का बुकमार्क बना सकते हैं, और जभी भी आपको गाना सुनने की इच्छा हो आपको कहीं और दूसरी जगह खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।आप बस इस पेज पर आकर नीचे दिए हुए किसी भी लिंक पर क्लिक करके गाने को सुन सकते हो।

Best Holi songs 2022

Conclusion

तो आज के इस ब्लॉग में हमने जाना कि होली क्यों मनाया जाता है – Why Holi is Celebrated, होली का त्यौहार कब मनाया जाता है ?, और होली का त्यौहार इतना खास क्यों है ?होली के दिन आपको किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? होली के रंगों को आप अपने शरीर से कैसे हटा सकते हैं ? और Holi Shayari 2022 यह सब चीजें हमने आज के इस ब्लॉग में जाना और समझा। तो अगर आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया हो तो प्लीज इसको अपने दोस्तों में शेयर करें और अपने सुझाव अपनी राय नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

होली की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

आपका बहुत सुक्रिया हमारा ये ब्लॉग पढ़ने के लिए।

इन्हे भी पढ़े –

होली के बारे में पूछे जाने वाले सवाल

Happy holi all of you meaning in Hindi ?

Happy holi all of you का हिंदी अनुवाद होता है आप सभी को होली की शुभकामनाएं .

होली कब आती है ?

होली का त्वोहार फाल्गुन महीने में यानी March में आती है।

2022 में होली किस दिन है ?

इंडियन केलिन्डर के हिसाब से 2022 में होली 18 मार्च को मनाया जाएगा अथवा 17 मार्च को होलिका दहन।

Happy holi to you and your family meaning in hindi

Happy holi to you and your family का हिंदी अनुवाद आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं .

Leave a Comment